वर्चुअल मीटिंग : प्रदेश अध्यक्ष बोले- कोरोना के खिलाफ भारत मजबूती से लड़ रहा लड़ाई

लखनऊ। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने सोमवार से वर्चुअल सभाएं शुरू की। 3 जून तक चलने वाली इन वर्चुअल सभाओं के माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों की जानकारी देने के साथ ही देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी ही अपनाने का संकल्प दोहराया जाएगा। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया।

Advertisement

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल मीटिंग में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, मोदी सरकार ने अपने 6 साल के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। कोविड-19 संकट के दौरान देश की आर्थिक व्यवस्था को संभालने व गरीबों की मदद के लिए केन्द्र ने 20 लाख करोड़ का पैकेज दिया।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, मोदी सरकार ने धारा 370 और 35ए, तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त किया। जन्मू कश्मीर की जनता को भारत सरकार की सभी योजनाओं व लाभों का भागीदार बनाया। मोदी सरकार में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ। कोरोना जैसी महामारी से डटकर मुकाबला करने के ही कारण भारत को दुनिया के अन्य देशों की तुलना में अब तक बहुत कम नुकसान हुआ।

कोरोना के खिलाफ भारत मजबूती से लड़ रहा लड़ाई

लाॅकडाउन के दौरान 80 करोड़ जनता को तीन महीने तक मुफ्त राशन, प्रवासी मजदूरों, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के जन-धन खातों में 1000-1000 और 500-500 रूपये डाले जा रहे हैं। आर्थिक मंदी से बचाने के लिए सरकार ने 20 लाख करोड़ का पैकेज देकर किसानों, मजदूरों, लघु, कुटीर एवं मध्यम वर्ग के उद्योगों के लिए विभिन्न तरह के प्रोत्साहन की योजनाएं बनायी। कोविड-19 के कोरोना योद्धाओं के लिए 50-50 लाख का बीमा और उसमें साथ ही उनके साथ किसी भी प्रकार के दुव्र्यवहार करने वाले पर सजा का प्रावधान भी किया। किसानों के भी खातों में नगद ट्रांसफर करते हुए विभिन्न प्रकार के प्रोत्साहन उपलब्ध करा रहे हैं।

भाजपा महानगर ने करीब 14 लाख जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए बताया कि लाॅकडाउन के दौरान भाजपा महानगर ने 8.81 लाख भोजन पैकेट और 1.31 लाख भोजन सामग्री वितरित कर 13.90 लाख जरूरतमंदों को लाभान्वित किया। इसके अतिरिक्त 54.44 लाख मोदी केयर फण्ड जुटाई गयी। मीटिंग का संचालन महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी ने किया। मीटिंग में महामंत्री पुष्कर शुक्ला, राम अवतार कनौजिया, सुनील यादव, महानगर पदाधिकारियों सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here