
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले दोगुने होने में 15 दिन लगे हैं। बीते 19 मई को देश में एक लाख के पार कोरोना के मामले हुए थे। बुधवार यानी तीन जून को यह आंकड़ा दो लाख के पार पहुंच गया है। 19 मई को करीब 4970 नए मामले सामने आए थे, उसके बाद 20 और 21 मई को आंकड़ा पांच हजार के दर से आगे बढ़ा।
उसके बाद 23 मई से 28 मई तक छह हजार की दर से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए। फिर मई 29 और 30 को सात हजार के हिसाब से आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई। अब पिछले चार दिनों से आठ हजार से ज्यादा नए मामले रिपोर्ट हो रहे हैं।
पूर्वोत्तर राज्यों में फिर से तेज हुआ कोरोना का प्रसार
पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना के नए मामले आने का सिलसिला अब फिर से शुरू हो गया है। अब उन राज्यों में भी कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं, जहां पहले कोरोना का संक्रमण खत्म हो चुका था। इनमें त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड शामिल हैं। नगालैंड में भी रोजोना कोरोना का नया मामला सामने आने लगा है। त्रिपुरा में अब तक 468 मामले आ चुके हैं।
Advertisement









