लखनऊ। उत्तर रेलवे आज रात 11:45 बजे से रविवार तड़के 3:15 बजे तक पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) में तकनीकी सुधार करेगा। इसलिए रेल आरक्षण व्यवस्था और पूछताछ सहित सभी सेवाएं इस दौरान बन्द रहेंगी।
Advertisement
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक जगतोष शुक्ला ने बताया कि पीआरएस सिस्टम में आज रात आज रात 11:45 बजे से रविवार तड़के 3:15 बजे तक तकनीकी सुधार किया जायेगा। इसलिए साढ़े तीन घंटे तक यात्रियों के लिए रेल आरक्षण व्यवस्था, पूछताछ सेवा 139,आईवीआरएस और टच स्क्रीन जैसी सभी सेवाएं बन्द रहेंगी। उन्होंने बताया कि साढ़े तीन घंटे तक ट्रेनों के ऑनलाइन टिकट नहीं बनेंगे। इसके अलावा ट्रेनों के आवागमन की जानकारी भी यात्रियों को ऑनलाइन और पूछताछ सेवा केन्द्र के द्वारा नहीं मिलेगी।
वाणिज्य प्रबन्धक ने बताया कि साढ़े तीन घंटे के बाद यात्रियों के लिए ऑनलाइन और कांउटर सहित सभी प्रकार की सुविधाएं पहले की तरह बहाल हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि रेलवे समय-समय पर इस तरह का तकनीकी अपग्रेडेशन करता रहता है। ताकि यात्रियों को और बेहतर तरीके से सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकें।













