कोरोना पॉजिटिव होने से घबराया कैदी अस्थाई जेल से भागा, पुलिस तलाश में जुटी

मथुरा। बीती रात कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट से घबराया कैदी शनिवार अस्थाई जेल से फरार हो गया। कोरोना संक्रमित कैदी के भागने की सूचना पर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस कोरोना मरीज कैदी की तलाश में जुटी है।
गौरतलब हो कि, गोवर्धन रोड स्थित रतनलाल फूल कटोरी हाई सेकेंडरी कॉलेज में जिला प्रशासन की तरफ से अस्थाई जेल बनाई गई है। लॉकडाउन का उल्लंघन और कोरोना के संदिग्ध मरीजों को अस्थाई जेल में बंद किया जाता है, चार दिन पहले नकली घी बेचने के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति को अस्थाई जेल में बंद किया गया था। शनिवार अस्थाई जेल से कोरोना मरीज के फरार होने से हड़कंप मच गया।
पुलिस की दो टीम फरार मरीज की तलाश कर रही हैं। सीओ सिटी आलोक दुबे ने बताया कि शुक्रवार की रात उस व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। शनिवार पूर्वान्ह मरीज अस्थाई जेल से फरार हो गया। पुलिस संक्रमित मरीज की तलाश कर रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here