अयोध्या : सजायाफ्ता कैदी ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

अयोध्या। मंडल कारागार में सजायाफ्ता कैदी ने पेड़ में गमछे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। कैदी सद्दाम मानसिक अवसाद में ग्रसित बताया जा रहा है।
उक्त कैदी जाली नोट के मामले में फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया था और मंडल कारागार में 10 साल की सजा काट रहा था। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल का रहने वाला कैदी सद्दाम जाली नोट के मामले में पकड़े जाने पर 10 साल की सजा काट रहा था। बैरक के पीछे लगे पेड़ से लटक कर मंगलवार को आत्महत्या कर लिया। जिसके बाद मंडल कारागार प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here