भोपाल। एडिट किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले पर राजनीति तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह का एक एडिट किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को दिग्विजयसिंह के खिलाफ एफआईआर कराई गई थी। इसके बाद बुधवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह भी भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर कराने क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बुधवार सुबह राहुल गांधी का वीडियो छेड़छाड़ कर प्रस्तुत करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं ने वीडियो में छेड़छाड़ करके उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
इस दौरान दिग्विजयसिंह के साथ पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, हुकुम सिंह कराड़ा और जयवर्धन सिंह भी मौजूद रहे। दिग्विजय सिंह का कहना था कि अगर पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती है, तो वे कोर्ट की शरण में जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने मुझसे डरकर मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
Advertisement