20 जवानों की शहादत : लखनऊ में हंगामे की आशंका में कांग्रेस नेता तौहीद सिद्दीकी अरेस्ट

लखनऊ। लद्दाख में चीनी सैना के साथ झड.प में भारतीय सेना के 20 जवानों की शहादत के बाद कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावर है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। वहीं लखनऊ में चीनी हमले के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की आशंका में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी शुरू हो गयी है।

Advertisement

 

बुधवार सुबह पीएम मोदी और योगी का पुतला फूंके जाने की खबरों के बाद लखनऊ पुलिस ने कांग्रेसी नेता तौहीद सिद्दीकी( नजमी) को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेसी को बाजार खाला पुलिस ने हिरासत में रखने की बात कही है।

लखनऊ पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई पर भी संशय पैदा हो गया है। अजय कुमार लल्लू 20 मई से ही जेल में बंद हैं। आज शाम तक कांग्रेस नेता की रिहाई की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here