बिजनौर में दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, सुबह मिले शव

बिजनौर। उत्तर प्रदेश में बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात घर में सो रहे एक दंपती की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। आसपास के लोगों को सुबह वारदात की जानकारी हुई। घटना के वक्त दंपती का बेटा परिवार के साथ अपनी ससुराल गया था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। प्राथमिक जांच में रंजिशन हत्या की बात सामने आ रही है।

Advertisement

यह पूरा मामला स्योहारा थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव का है। यहां रहने वाले शिव कुमार शर्मा और उनकी पत्नी उषा मंगलवार रात अपने घर में सो रहे थे। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। दोनों की शादी हो चुकी है। बेटा पत्नी को लेकर ससुराल गया हुआ था। देर रात शिव और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

सुबह लोगों ने तब घर से कोई आहट नहीं सुनी तो अनहोनी की शंका हुई। लोगों ने घर के भीतर झांककर देखा तो खून से लथपथ शव दिखे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसपी संजय त्यागी ने बताया कि, आसपास वालों के बयान दर्ज कराए गए हैं। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here