दरिन्दों में नहीं है कानून का खौफ, सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनी महिला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून का राज होने का दावा करने वाली योगी सरकार बुरी तरह से फेल साबित हो रही है। आए दिन महिलाओं, बच्चियों के साथ रेप, गैंगरेप, अपहरण के बाद हत्या की खबरें आम होने लगी हैं।

Advertisement

अभी ग़ाज़ियाबाद का मामला थमा भी नहीं था कि एक और मामला यूपी के प्रतापगढ़ से सामने आ गया। फतनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला आने के बाद यूपी फिर एक बार क्राइम को लेकर चर्चा में आया है।

पुलिस उपाधीक्षक अतुल अंजान के मुताबिक थाना फतनपुर क्षेत्र के एक गांव में 32 वर्षीय दलित महिला अपने बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। उसका पति मुंबई में है।

अंजान के अनुसार महिला ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि उसने किराये पर दूसरा मकान लेने के लिए संगमलाल उर्फ़ लाला और दिनेश से संपर्क किया तो दोनों ने उसे मकान दिखाने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक बलात्कार किया।

उनके मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर गुरुवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गाैरतलब है कि बीते दिनाें प्रदेश में कई ऐसी वारदातें सामने आई हैं जिसने न केवल यूपी पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि याेगी सरकार के राम राज्य के दावे की भी पाेल खाेल दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here