आधी रात आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बस पलटी, 30 घायल

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बुधवार आधी रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बस अचानक पलट गई। इससे 30 यात्री घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करवाया गया। जहां 14 यात्रियों को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि, 16 का इलाज चल रहा है। पुलिस व यूपीडा ने मिलकर सुरक्षित यात्रियों को दूसरी से बस से उनके गंतव्य को रवाना किया है।

Advertisement
एक्सप्रेस वे पर पलटी बस।
एक्सप्रेस वे पर पलटी बस।

 

दिल्ली से मधुबनी जा रही थी बस

यह घटना इटावा जिले में थाना ऊसराहार क्षेत्र में लखनऊ की तरफ से 132वें किलोमीटर पर हुई। बस (यूपी 82 टी 7520) दिल्ली से मधुबनी बिहार जा रही थी। जिसमें 45 यात्री सवार थे। रात 12:05 बजे आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हुई। हादसे का कारण अभी पता नहीं चला है।

बस का शीशा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया।
बस का शीशा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया।

 

सुरक्षित यात्रियों को बिहार भेजा गया

हादसे की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष ऊसराहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बस के भीतर फंसे यात्रियों में चीख पुकार मची थी। तत्काल बस के शीशे तोड़कर तत्काल लोगों को बाहर निकाल कर 30 घायलों को मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि बस में मजदूर सवार थे। यात्रियों को पुलिस और यूपीडा ने मिलकर दूसरी बस से यात्रियों को उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया है।

घायलों को एंबुलेंस में लादते लोग।
घायलों को एंबुलेंस में लादते लोग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here