लखनऊ के मड़ियांव इलाके में बुजुर्ग की ईंट से कुचलकर हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव इलाके में सोमवार देर रात एक बुजुर्ग की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

घटना मड़ियांव थाना क्षेत्र के सैरपुर गांव की है। यहां देर रात पृथ्वी पाल नामक 70 साल के बुजुर्ग घर में सो रहे थे, तभी हमलावर ने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस काफी देर तक घटनास्थल ढूंढती रही।

सूचना मिलने पर एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अभी हत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here