हरदोई में ट्रिपल मर्डर : साधु समेत तीन लोगों की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र में आश्रम संचालक और उनके परिजनों की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी समेत तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। वारदात की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल लगाया गया है।

Advertisement

टड़ियावां के ग्राम कुआंमऊ निवासी हीरादास (70) पुत्र चत्ता गंगई के मूल रूप से रहने वाले थे। 20 साल पहले वह कुआंमऊ में आकर रहने लगे। उन्होंने गांव में ही एक आश्रम बनाया। यहां पर वह अपनी पत्नी मीरादास (65) और पुत्र नेतराम (45) के साथ रहते थे। सोमवार की रात तीनों लोगों की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई।

संपत्ति-जमीन का विवाद हो सकता है: एसपी
मौके पर पहुंचे एसपी अमित कुमार ने बताया कि गांव के बाहर परिवार रहता था। तीनों के सिर पर वार किया गया। पुलिस मौके पर है। जांच की जा रही है। कई सारे बिंदुओं पर जांच हो रही है। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। और भी कई ऐंगल हैं, जिन पर जांच की जा रही है। गांव के व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। गांव के लोगों, प्रधान और चौकीदार से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस घटना को बहुत गंभीरता से ले रही है।

मंगलवार सुबह हुआ घटना का खुलासा

मंगलवार की सुबह लोगों ने उनका शव आश्रम में पड़ा देखा। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी अमित कुमार ने कहा कि फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी। जल्द ही वारदात की वजह का पता लगा लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here