देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 54 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 54 लाख के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 86 हजार 961 नए मामले सामने आये हैं जबकि 1130 मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54 लाख, 87 हजार, 581 पहुंच गयी है।

Advertisement

जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार, देश में 10 लाख, 03 हजार, 299 एक्टिव केस है।जबकि बीते दिन 1130 लोगों की मौत के बाद ये आंकड़ा बढ़कर 87 हजार 882 पहुंच गया है। वहीं स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 43 लाख 96 हजार 399 पहुंच गया है।देश का महाराष्ट्र राज्य कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित है।

आईसीएमआर के अनुसार देश में अब तक 6 करोड़, 43 लाख, 92 हजार, 594 लोगों के कोरोना सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इसमें पिछले 24 घंटे में 7 लाख 31 हजार 534 लोगों की कोरोना जांच की गई।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 20 हजार 598 नए मामले सामने आये हैं। इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 12 लाख 86 हजार 42 पहुंच गया है। जबकि इस वायरस की चपेट में आने से 455 लोगों की मौत हो गई। अब तक 32 हजार 671 से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में फिलहाल 2 लाख 91 हजार 238 मरीज उपचाराधीन हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है। यहां पिछले 24 घंटे में 3812 नए मामले सामने आए जबकि 37 और मरीजों की मौत हो गई। इससे मरने वालों का आंकड़ा 4982 पहुंच गया है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,46,711 हो गई है. जिसमें से 2,09,632 मरीज ठीक हो चुके हैं।

गुजरात विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र से पहले सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें कांग्रेस के 4 विधायक और बीजेपी के 2 विधायक पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया।

कांग्रेस विधायकों में पूनाभाई गामित (व्यारा), नाथाभाई पटेल (धनेरा), वीरजी ठुम्मर (लाठी) और जशु पटेल (बायड) शामिल हैं। जबकि भाजपा के कनु देसाई (पारडी) और कनु पटेल (साणंद) संक्रमित पाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here