लड़की के कपड़े पहने पूर्व प्रधान के बेटे की लाश पेड़ से लटकती मिली, हत्या का शक

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में शुक्रवार सुबह हत्या कर फांसी के फंदे से लटकी हुई पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे की लाश मिली। युवक बृजेश कुमार लेडीज सूट पहने हुए था। उसके हाथ और पैर भी बंधे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

बड़ागांव एसओ अनिल कुमार के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। गांव के ही किसी लड़की से बृजेश कुमार का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं एसपी ग्रामीण मार्तण्ड सिंह ने बताया हत्या का मामला है। दोनों प्रेम प्रसंग में कई बार भाग चुके हैं। रंगे हाथ पकड़े भी गये हैं। तीन लोग हिरासत में लिये गये हैं।

ग्रामीणों की भीड़
ग्रामीणों की भीड़

घरवालों ने बताया- रात दो बजे ही कहीं निकल गया था

लड़की के कपड़े में पूर्व प्रधान प्रेम नारायण के बेटे की लाश मिलने से चर्चा रही कि कपड़े उसी युवती की तो नहीं हैं। बताया जा रहा है कि कुछ महीनों पहले भी युवती के संग बृजेश घर से भाग गया था। दोनों के परिजनों ने तलाश की थी। उसके कुछ दिन बाद बृजेश रेलवे ट्रैक के पास चोटिल मिला था। उस समय उसको काफी चोट भी आई थी। ठीक होते ही वो लड़की से चोरी छिपे फिर मिलने लगा था।

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव।
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here