भूमाफियाओं ने सोते वक्त महंत को गोली मारी, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के इटियाथोक इलाके में शनिवार रात भूमाफियाओं ने श्रीराम जानकी मंदिर के महंत को सोते वक्त गोली मार दी। महंत की हालत नाजुक है। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Advertisement

इटियाथोक थाना क्षेत्र के तिर्रे मनोरमा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर मठ के भाजपा के पूर्व सांसद और महंत रामविलास दास वेदांती संरक्षक हैं। यहां अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास बतौर महंत नियुक्त हैं। वे दो सालों से मंदिर में रहते हैं। शनिवार रात करीब 2 बजे कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में आकर सम्राट दास को गोली मार दी। आवाज सुनकर मंदिर में सो रहे लोग दौड़े। लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गए।

भूमि विवाद सामने आया

कोतवाल संदीप कुमार सिंह ने बताया कि हमला करने चार लोग आए थे। मंदिर के एक अन्य पुजारी सीताराम दास की तहरीर पर हत्या के प्रयास में आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में मंदिर की जमीन का विवाद सामने आया है। घटना के पीछे भूमाफिया का हाथ बताया जा रहा है। घटना में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here