बहराइच में भीषण सड़क हादसा, 6 जायरीनों की मौत

बहराइच।  उत्तर प्रदेश के बहराइच-गोंडा हाईवे पर सोमवार तड़के जायरीनों से भरी वैन भीषण हादसे का शिकार हुई। खड़े ट्रक में वैन के टकराने से छह जायरीनों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी है। सभी मृतक व घायल लखीमपुर जिले के रहने वाले है।

जियारत करने गए थे सभी 

एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि लखीमपुर जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के पश्चिम चमरौधा वार्ड नंबर दो निवासी चांद खान (51), सलमा (50),  निशा तबस्सुम (20), नयापुरवा उमरा निवासी इश्तिखार (45), शरीफ परवाज (15), शकील (8), सायना(17), सूफिया परवीन(4), नूरजहां (40), सोहन (50), सलीम ( 60), गुलनाज ( 60), नौशीन (10), तरन्नुम ( 17) समेत दो अन्य महिंद्रा सुपर वैन (UP31AT3437)में सवार होकर अंबेडकरनगर के किछौछा में जियारत करने गए थे।

जियारत के बाद सभी वापस घर जा रहे थे। बहराइच-गोंडा हाइवे पर जाते समय पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदहा मोड़ के पास चालक को झपकी आ गई और तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here