धनतेरस पर खिलखिलाया बाजार, ग्राहकों की उमड़ी भारी भीड़

DJLÀFFZ³F·Fýi : SF¶FMXÐÀFʦFÔªF ³F¦FS ¸FZÔ AF·Fì¿F¯F IYe £FSXeQFSXe IYS°FeÔ ¸FdW»FFEÔ

– बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स व ज्वैलर्स के शोरूम पर जमकर खरीदारी की, कारोबारियों के चेहरे खिल उठे

Advertisement

– अमीनाबाद, चौक, आलमबाग सहित अधिकांश बाजारों में सुबह से देर रात तक हुई खरीदारी

लखनऊ। सुख-समृद्धि के त्योहार धनतेरस पर गुरुवार को खूब ‘धनवर्षा’ हुई। अमीनाबाद, चौक, आलमबाग सहित राजधानी के अधिकांश बाजारों में सुबह से देर रात तक ग्राहकों की ठसाठस भीड़ रही। इस दौरान लोगों ने बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स व ज्वैलर्स के शोरूम पर जमकर खरीदारी की, जिससे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे।

सर्राफा शोरूम पर सोने-चांदी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, बर्तन व सिक्कों की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा गोमतीनगर के एक शोरूम पर 18 लाख का डायमंड का सेट बिका। यहीं नहीं 500 किलोग्राम सोने व 5000 किलो ग्राम चांदी के आभूषणों की बिक्री हुई। धनतेरस पर करीब ढाई हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

फ्रिज, एलईडी व वॉशिंग मशीन की 380 करोड़ की बिक्री

धनतेरस के अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की भी बिक्री खूब हुई। फ्रिज, एलईडी, वाशिंग मशीन, कंप्यूटर, लैपटॉप के साथ ही मोबाइल के लिए खरीदार अधिक उमड़े। मोबाइल कारोबारी रतन कुमार ने बताया कि धनतेरस में करीब 65 लाख रुपये के मोबाइल बिक गये। इसके अलावा नाका के कारोबारी पवन मनोचा ने बताया कि शाम को होम थियेटर और वॉशिंग मशीन की लूट मची रही। अधिकतर कारोबारी का स्टॉक खत्म हो गया। करीब 380 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।

पीतल व तांबा के बर्तन खूब बिके

धनतेरस पर पीतल, तांबा एवं कांसा के बने ब‌र्त्तनों की खूब खरीददारी हुई। यहियागंज, अमीनाबाद, चौक, निशातगंज, महानगर, विकासनगर, इंदिरानगर में रात आठ बजे तक इतनी बर्तनों की बिक्री हुई कि अधिकतर दुकानें खाली हो गई। वहीं ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए दुकानदारों ने सड़क किनारे भी बर्तन की दुकानें सजा रखी थीं, इससे जाम की स्थिति बनी रहीं। यहियागंज के बर्तन कारोबारी हरिश्चंद्र अग्रवाल ने बताया कि लोगों ने तांबे की कूकर, गिलास, लोटा खरीदा। इसके अलावा स्टील के चम्मच, गिलास, थाली भी खूब बिकी।

चांदी व सोने के गणेश लक्ष्मी व डायमंड ज्वैलरी खूब बिकी

सर्राफा दुकानदारों ने अबकी चांदी से बने विभिन्न वस्तुएं मसलन चांदी के नोट, डालर, फोटो फ्रेम, गणेश-लक्ष्मी तथा अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों के अलावा पूजन-अर्चन के दौरान उपयोग होने वाले बर्तन, भगवान राम की चरण-पादुका व भगवान शंकर का त्रिशुल आदि मंगा रखी थी, जहां लोगों ने बढ़चढ़ कर खरीदारी की।

वहीं कारोबारियों ने इस अवसर पर खासकर महिलाओं को आकर्षित करने के लिए बांबे की अंगूठी, कोलकोता की चूड़ी, कोयम्ब्टूर का झुमका, आगरा की पायल, राजकोट की बालियां मंगाई हैं, जो सहज ही उन्हें खरीदने को विवश कर रहा था। कारोबारियों के मुताबिक धनतेरस सोने, चांदी और हीरे के आभूषण खूब बिके।

मिठाई और ड्राईफ्रूट की दुकानें देर रात तक पैक रही

दीपावली पर ऑटो मोबाइल, सोना चांदी, बर्तन के बाद सबसे ज्यादा बिक्री मिठाइयों और ड्राई फ्रूट की हुई। मिठाइयों की दुकानें देर रात तक पैक रहीं। मिठाई खाने से लेकर भेंट करने वालों की भीड़ उमड़ी। गोमतीनगर के मिठाई कारोबारी सृजल गुप्ता ने बताया कि ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैक में बादाम, पिस्ता, किशमिश, अंजीर, अखरोट शामिल हैं।

इसके अलावा कॉम्बो पैक भी लोगों ने खूब खरीदा। आलमबाग के मिठाई कारोबारी मुकेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार उनके यहां पटाखा मिठाई भी तैयार की गई है। ये पटाखे की शेप में है लेकिन इसे हमने मेवे, घी और बेसन से तैयार किया है। कारोबारियों के मुताबिक दीपावली तक करीब 75 करोड़ रुपये की मिठाई और ड्राई फ्रूट की बिक्री होने का अनुमान है।

———————————

कपड़े और फुटवियर भी खूब बिके

बाजार में खरीदारी करने आये लोगों ने कपड़े और जूते आदि में भी खूब दिलचस्पी दिखायी। इनके शोरूम में भी ग्राहक जमकर सामान लेते नजर आए। यहीं नहीं सबसे अधिक खरीदार अमीनाबाद, चौक व भूतनाथ बाजार में दिखाई दिए। जहां पर इस कदर भीड़ थी कि पैर रखने तक की जगह लोगों को नहीं मिल रही थी।

———————-

धनतेरस पर कारोबार

बाजार कारोबार (रुपये करोड़ में)

इलेक्ट्रॉनिक 380

रियल एस्टेट 770

ऑटो सेक्टर 785

आभूषण 400

कपड़े 50

मिठाई, ड्राईफ्रूट 75

बर्तन 15

फर्नीचर 25

कुल कारोबार 2500 करोड़

कारोबार के आंकड़ों का स्रोत ट्रेड कारोबारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here