बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ देख अफसरों के होश उड़े, मंगानी पड़ी बसें

लखनऊ। दीपावली पर घर जाने के लिए गुरुवार को राजधानी के सभी बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ रही। वहीं शाम को आलमबाग बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ देख और बसें मंगानी पड़ी। अधिकांश यात्री प्रयागराज, प्रतापगढ़ और सुलतानपुर रूट के थे। इन यात्रियों को देर शाम आलमबाग बस अड्डे से एसी व साधारण बसों की अतिरिक्त सेवाओं से रवाना किया गया।

Advertisement

आलमबाग बस अड्डे पर देर शाम यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू हुई तो कर्मचारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में चारबाग डिपो की अतिरिक्त बसें मंगानी पड़ी। सूचना पर पहुंचे नोडल अधिकारी राजीव चौहान और क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस बसों के इंतजाम में जुटे रहे। वहीं जो बसें प्लेटफार्म पर खड़ी थी, उन बसों से यात्रियों को भेजा गया। तब जाकर बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ कम हुई।

चार बस अड्डों से चल रही अतिरिक्त बसें

राजधानी के चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग व अवध बस स्टेशन से पहले दिन करीब 190 अतिरिक्त बसों से यात्री भेजे गए। इन बस अड्डों से यात्रियों की सुविधा के लिए 229 अतिरिक्त बसें संचालित की जा रही है। ये बसें गोरखपुर, दिल्ली, जयपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सुलतानपुर के अलावा अयोध्या, देवीपाटन, बलरामपुर व बहराइच के रूट के सबसे ज्यादा यात्री थे। इन यात्रियों को देर रात से अतिरिक्त बसें से रवाना किया गया।

दिल्ली और देहरादून की बसों में सीटें खाली

लंबी दूरी की बसों में गुरुवार को कम यात्री नजर आए। लिहाजा दिल्ली और देहरादून की बसें खाली सीटों के साथ भेजी गई। आरएम पल्लव बोस ने बताया कि शुक्रवार को भी इन दोनों रूटों पर 28 बस सेवाएं चलेंगी। इनमें अधिकांश बसों से सीटें अभी भी खाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here