रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े दर्जनभर लोगों को कुचला, 3 बच्चों की मौत

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में शुक्रवार को एक बड़ी घटना हो गई। एक रोडवेज बस ने दर्जन भर लोगों को कुचल दिया। हादसे में 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

Advertisement

घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, घटना की जानकारी लगने के बाद एसपी सुकीर्ति माधव अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मरीजों का हाल जाना।

शामली जनपद के थाना भवन थाना क्षेत्र के कस्बा थाना भवन में यूपी रोडवेज बस का कहर देखने को मिला है। जहां सहारनपुर से शामली आने वाली यूपी रोडवेज बस ने तेज रफ्तार होने के चलते रोड किनारे खड़े एक दर्जन से ज्यादा लोगों को कुचल दिया। जहां बस की तेज रफ्तार होने के चलते सभी लोगों को बुरी तरह कुचला दिया जिसमें 5 साल से लेकर 10 साल तक तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

थानाभवन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया

सभी घायलों को अन्य स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने थानाभवन के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से कुछ की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिए गए हैं। वहीं आरोपी बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here