यमुना एक्सप्रेस-वे: दो कारों की भिड़ंत में मां-बेटे सहित तीन की मौत, आठ घायल

मथुरा। थाना महावन क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे माइलस्टोन 115 पर गुरुवार को दो कारों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सास-बहू और बेटे की मौत गई, जबकि तीन बालिकाएं घायल हो गईं। स्विफ्ट गाड़ी में सवार 5 लोग भी घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची थाना महावन पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा है, जबकि घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
गुरुवार को स्मृति बिहार, नई दिल्ली निवासी शशिकांत अपनी मां सुशीला देवी, पत्नी अपर्णा और तीन बेटियों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी होण्डा सिटी कार से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए झांसी जा रहे थे। जैसे ही इनकी होण्डा सिटी कार थाना क्षेत्र महाबन पहुंची, वैसे ही उनकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया और कार अनियंत्रित होकर घूमने लगी।
तभी यमुना एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 115 के पास पीछे से आ रही स्विफ्ट कार डीएल 8 बीसीएटी 4078 व होण्डा सिटी कार डीएल 2 सीए क्यू 7127 आपस में भिड़ गई। जिससे होडा सिटी कार में सवार सुशीला देवी पत्नी जनार्दन सिंह, अपर्णा पत्नी शशीकांत, शशीकांत पुत्र जनार्दन की दुर्घटना में मृत्यु हो गई एवं बालिका इशिका, उदिता, तनुश पुत्री शशिकांत निवासीगण स्मृति विहार सी ब्लॉक 562 नई दिल्ली घायल हो गई है।
 सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर शवों को मोर्चरी भेजा एवं घायलों को नयति हॉस्पिटल मथुरा में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर स्विफ्ट डिजायर कार में सवार रवि तिवारी पुत्र श्याम सुंदर तिवारी, मनीष पुत्र जगन्नाथ तिवारी नीलेश पुत्र देवनाथ, विष्णु पुत्र अशोक, विजय पुत्र बृजेश तिवारी निवासीगढ़ देवनगर कॉलोनी करोल बाग नई दिल्ली भी दुर्घटना में घायल हो गए थे।
एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि दोनों कारें दिल्ली की ओर से आ रही थी, जिनमें आठ लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here