स्वतंत्र देव सिंह बोले- किसान आंदोलन में नक्सली विचारधारा वाले घुसे

लखनऊ। तीन नए कृषि कानूनों को लेकर सपा समेत अन्य विपक्षी पार्टियों के प्रदर्शन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को बरेली में कहा कि आंदोलन में कुछ नक्सली विचारधारा के लोग घुस गए हैं। ये वही लोग हैं जो 370 वापस लेने और दंगाइयों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। किसान स्वतंत्र है। जहां उनको अच्छा मूल्य मिले, वहां वे अपना सामान बेच सकते हैं।

Advertisement

अब षडयंत्र हो गया किसान आंदोलन

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, किसान आंदोलन में अब षडयंत्र हो गया है। यह आंदोलन पंजाब से शुरू हुआ, इसके पीछे षड्यंत्र है। किसान आंदोलन में नक्सलवाद विचारधारा के लोग कूद रहे हैं। वे किसानों को बरगला रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक हास्यास्पद बयान भी दिया। कहा कि UP में कोई किसान आंदोलन नहीं है। किसान सरकार के साथ हैं और उनकी समस्या का समाधान PM नरेंद्र मोदी और BJP कर रही है।

बसपा को लूटने वाली पार्टी बताया

उन्होंने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि, कांग्रेस की ब्यूह रचना ही झूठ के आधार पर है। राहुल गांधी एक नंबर के झूठे व्यक्ति हैं। झूठ बोलना कांग्रेसियों की फितरत रही है। कांग्रेस शासनकाल के जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस वक्त के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। सपा वंशवाद की पार्टी है। उन्होंने सपा और कांग्रेस को पार्टी नहीं बल्कि ट्रस्ट की संज्ञा दी। उन्होंने बसपा पर निशाना साधा। कहा कि बसपा प्रदेश को लूटने वाली पार्टी है।

योगी सरकार में गुंडो पर हुई कार्रवाई

केंद्र सरकार और पीएम मोदी की तारीफ करते हुए सिंह ने कहा कि देश में लेकिन PM मोदी के आने के बाद किसानों को उद्योग का दर्जा देने के लिए सरकार बड़े पैमाने पर काम कर रही है। सपा-बसपा शासन में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार चरम पर था। योगी सरकार भ्रष्ट और गुंडों पर कार्रवाई कर रही है। गुंडे डर से खुद ही अपने अवैध निर्माण गिरवा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here