शिवपाल यादव का ओवैसी को यूपी में गठबंधन का न्यौता, बोले- वे चाहेंगे तो हम साथ होंगे

कानपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से गठबंधन के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि न तो अभी सपा से या ओवैसी से गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं है। लेकिन ओवैसी चाहेंगे तो उनकी पार्टी से गठबंधन करके 2022 में यूपी का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

Advertisement

बहुमत के बल पर मनमानी कर रही सरकार

प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की किसान नीति किसानों हित में नहीं है, बल्कि किसान विरोधी है। अगर नए कानून को लागू कर दिया तो किसानों का शोषण होगा। साथ ही बेरोजगारी बढ़ेगी, इसलिए सरकार को किसानों की बात मान लेनी चाहिए। कोरोना काल ने आम जनमानस को आर्थिक तंगी में ला दिया है। इस दौरान सरकार द्वारा लिए गए निर्णय कहीं न कही गलत थे, जिसकी वजह से देश आर्थिक मंदी की कगार पर खड़ा है। सरकार कुछ गिने चुने व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता का नुकसान करती चली जा रही है।

आगामी चुनाव में सबक सिखाएंगे किसान

शिवपाल ने कहा कि किसानों को गेहूं, धान, मक्का की खरीद में निर्धारित समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कारण बहुमत के बल पर सरकार मनमानी कर रही है। UP में अपराध लगातार बढ़ रहा है। आने वाले चुनाव में यही किसान इनको सबक सिखाएंगे। बता दें कि, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव आज कानपुर में कई निजी कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने जनपद में चार घंटे बिताए और फिर निजी कार द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here