बहन ने कुत्तों के लिए रोटी बनाने से मना किया तो भाई ने मार दी गोली

मेरठ। सोमवार रात एक भाई ने मामूली कहासुनी में बहन की हत्या कर दी। आरोपी कुत्तों की खरीद-फरोख्त करता है। उसके पास 20 से ज्यादा कुत्ते हैं। इनके लिए वह बहन से हर दिन रोटी बनवाता था। बहन ने इनकार किया तो उसे गोली मार दी।

Advertisement

एक गोली सिर में और दूसरी सीने में मारी

पुलिस ने बताया कि मेरठ की कैलाश वाटिका कॉलोनी में रहने वाले योगेंद्र कुमार बिल्डर हैं। वे यहां मां सरोज, बहन पारुल और छोटे भाई आशीष के साथ रहते हैं। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे आशीष ने पारुल (26) से कुत्तों के लिए रोटी बनाने को कहा, उसने मना कर दिया तो दोनों के बीच बहस हो गई। रात 8:00 बजे आशीष ने रिवॉल्वर से बहन के सिर में पीछे से एक गोली मार दी। इसके बाद एक गोली सीने में मारी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

आरोपी ने जुर्म कबूल किया

घटना के समय योगेंद्र दिल्ली में थे और उनकी मां घर पर ही थीं। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को कोई पछतावा नहीं है। उसने जुर्म भी कबूल कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here