लखनऊ : टक्कर के बाद कार सवार ने ट्रक ड्राइवर को डंडे से पीटा

लखनऊ। शनिवार देर रात खुर्रमनगर चौराहे पर ट्रक की मामूली टक्कर लगने से कार सवार युवक हंगामा करने लगा। कार सवार युवक ने लाठी निकाली और ट्रक ड्राइवर को बीच चौराहे पर पीटने लगा। डंडा मारकर ट्रक का शीशा भी तोड़ दिया। करीब 20 मिनट तक कार सवार ने खूब हंगामा किया और गाली गलौज की।

Advertisement

इससे सड़क पर भीषण जाम लग गया। वीडियो वायरल होने पर पहुंची पुलिस ने युवक और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने लाई। जहां पर हमलावर युवक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

चौराहे पर लगा जाम।
चौराहे पर लगा जाम।

अचानक कार चालक ने मार दी थी ब्रेक

यह पूरा मामला इंदिरानगर थाना क्षेत्र के खुर्रमनगर चौराहे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खुर्रमनगर चौराहे पर ट्रैफिक के बीच एक कार के पीछे-पीछे ट्रक चल रहा था। एकाएक कार सवार के ब्रेक मारने पर ट्रक की मामूली टक्कर लग गई। इस पर कार सवार आग बबूला हो गया। वह बाहर आया और कार में रखी लाठी निकालकर ट्रक ड्राइवर को खींचकर नीचे उतारा। सबसे पहले ट्रक का शीशा लाठी मारकर तोड़ दिया। उसके बाद ट्रक ड्राइवर को लाठी से जमकर पीटा।

ट्रक ड्राइवर हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, मगर कार दबंग युवक ने उसकी एक न सुनी। करीब 20 मिनट तक हमलावर युवक ने चौराहे पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार को हिरासत में लिया और ट्रक चालक को भी साथ लेकर थाने पहुंची।

ट्रक ड्राइवर की तहरीर पर केस दर्ज

इंस्पेक्टर ने बताया कि कार सवार की पहचान गुडंबा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी मोहित के रुप में हुई है। वहीं, ट्रक चालक का नाम संतोष है। दोनों थाने पर हैं। ट्रक चालक की तहरीर पर कार सवार मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here