कानपुर के नौबस्ता में मोबाइल के लिए छात्र ने दी जान, शव देखकर बदहवास हुई मां

कानपुर। नौबस्ता के हनुमंत विहार में रविवार सुबह हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर दिया। इंटरमीडिएट के छात्र ने एक मोबाइल फाेन के लिए अपनी जान गवां दी। बेटे का शव देखकर मां बदहवास हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।

Advertisement

नौबस्ता के हनुमंत विहार में रहने वाले राजकुमार द्विवेदी आरओ वाटर सप्लाई का काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी सुलेखा और दो बेटे 16 वर्षीय सत्यम द्विवेदी और 13 वर्षीय राजाबाबू हैं।

सुलेखा के मुताबिक बेटा सत्यम एड्रांयड मोबाइल फोन लेने के लिए जिद कर रहा था। लॉक डाउन में काम न चलने के कारण परिवार की माली हालत अच्छी नहीं थी। मोबाइल फोन दिलाने से मना करने से वह क्षुब्ध था।

शनिवार की रात सत्यम ने पीछे के कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे मफलर के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। रात में किसी काम से बेटे के कमरे की ओर मां गई तो फांसी पर शव लटकता देखकर चीख पड़ीं।

स्वजन के आने पर मां सुलेखा बेसुध हो गईं। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। नौबस्ता थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल न मिलने से क्षुब्ध होकर छात्र के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here