बदरीनाथ हाईवे पर तीन धारा के पास गंगा में गिरी कार, सहारनपुर के दो लोगों की मौत

नई टिहरी। टिहरी जिले में कार दुर्घटना में सहारनपुर के दो लोगों की मौत हो गई। हादसा बदरीनाथ हाईवे पर तीन धारा के पास हुआ हादसा। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को गंगा नदी से बाहर निकाला और उनकी शिनाख्त की।

Advertisement

देवप्रयाग थाना क्षेत्र से एक किलोमीटर आगे तीन धारा के पास ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरी। हादसा सुबह साढ़े 10 बजे के आस-पास उस वक्त हुआ, जब कार सवार देवप्रयाग से श्रीनगर जा रहे थे। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि कार में सिर्फ वे दोनों ही सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान खुर्शीद (43) और शाहमुद्दीन (33)  के रूप में की गई। दोनों ही उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुलाम ओलिया के निवासी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here