आनंदीबेन और मुख्यमंत्री योगी सहित अन्य नेताओं ने लोहड़ी की दी शुभकामनाएं

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी हैं।
 
राज्यपाल ने बुधवार को प्रदेश वासियों को मकर संक्रांति एवं लोहड़ी की बधाई देते हुये उनकी सुख-समृद्धि एवं निरोगमय जीवन की कामना की है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि इस त्यौहार के माध्यम से हमारे समाज में प्रेम, स्नेह का बन्धन मजबूत हो तथा देश में समृद्धि और खुशहाली बढ़े।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अन्नदाता किसानों के अथक परिश्रम, नई फसल और पालनहार प्रकृति के प्रति आभार व आनंदपूर्ण अभिव्यक्ति के पर्व लोहड़ी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लाए और समाज में बंधुत्व की भावना का विकास करे।
 
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि लोहड़ी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण ये त्यौहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति लेकर आए। 
 
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हर्ष व उल्लास के पावन पर्व लोहड़ी की समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह त्यौहार आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं धन वैभव लेकर आए। 
 
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक उत्सव और धार्मिकता से परिपूर्ण पावन पर्व लोहड़ी की आप सभी देशवासियों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 
 
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि आज लोहड़ी व कल मकर संक्रान्ति व दक्षिण में पोंगल पर्व की पूरे देश में सभी भाईयों एवं बहनों को हार्दिक बधाई व ढेरों शुभकामनाएं। ये पर्व इस वर्ष सबके लिए सुख व समृद्धि लेकर आए, ऐसी मेरी कुदरत से कामना व प्रार्थना।
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया कि पर्व लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं। लोहड़ी की रोशनी आप सभी के जीवन मे प्रेम, हर्षोल्लास एवं भाईचारा लाये।
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट किया कि आप सभी को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह उत्सव आप सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आयें। 
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here