एक्शन अगेंस्ट करप्शन: देवबंद में CBI ने अपने ही DSP के घर मारा छापा

सहारनपुर। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (CBI) की टीम ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देवबंद स्थित पंजाबी कॉलोनी में अपने ही एक अधिकारी के घर पर छापा मारा है। टीम ने अफसर के परिवार वालों से पूछताछ की है। बताया जाता है कि अफसर तीन दिन पहले करप्शन के आरोप में सस्पेंड हो चुका है। मंगलवार को CBI ने गाजियाबाद स्थित अफसर के फ्लैट पर छापा मारा था। इसके बाद आज देवबंद में छापेमारी की गई।

Advertisement

4 अफसरों पर दर्ज है मामला

पंजाबी कॉलोनी निवासी राजीव ऋषि दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय में DSP के पद पर तैनात हैं। करप्शन को लेकर CBI ने अपने 4 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन अफसरों ने CBI द्वारा दर्ज बैंक फ्रॉड केस के मामले में फंसी कंपनियों को संवेदनशील गोपनीय जानकारी दी है। आरोपी अफसरों में राजीव ऋषि एक हैं। इनके अलावा DSP आरके सांगवान, इंस्पेक्टर कपिल धनकड़ और स्टेनो समीर कुमार सिंह शामिल हैं।

लोकल पुलिस ने दिखाया रास्ता

सुबह 10 बजे के आसपास CBI की टीम को लोकल पुलिस ने DSP राजीव के घर पहुंचाया। इसके बाद जांच टीम ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। CBI ने लोकल पुलिस के साथ कोई इनपुट साझा नहीं किया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया सीबीआई के अधिकारियों की टीम को डीएसपी के घर पर छोड़ दिया गया है। इससे आगे उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here