सीतापुर के कैलाश आश्रम में घंटा काटते पकड़ा गया चोर, ग्रामीणों ने सिखाया सबक

सीतापुर। उत्‍तर प्रदेश के सीतापुर में कैलाश आश्रम मंदिर में शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपित मंदिर का सबसे बड़ा घंटा काट रहा था। ग्रामीणों ने आरोपित को पेड़ से बांध दिया। फिर पुलिस को खबर की तो थाने पुलिस ने आकर आरोपित को ले गई है। पकड़ा गया व्यक्ति गोपालपुर पश्चिमी का छोटू उर्फ अतुल शुक्ल बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोपित के पास से सात घंटे, चाकू व प्लास बरामद किया है।

Advertisement

रस्सी से पेड़ में बांधकर स‍िखाया सबक …

घटना संदना थाना क्षेत्र की है। आश्रम के पुजारी सीताराम ने बताया कि वह मंदिर परिसर में अपने साथियों नत्था, राधे, सरजू, रामसेवक आदि के साथ बैठे थे। संबंधित व्यक्ति जब काफी देर बाद भी शवि मंदिर से बाहर नहीं आया तो उन्होंने जाकर देखा। छोटू उर्फ अतुल शुक्ल मंदिर के सबसे बड़े घंटे को प्लास व अन्य औजारों से काट रहा था। यह देखते ही उन्होंने अन्य साथियों को आवाज लगा दी।

आश्रम परिसर से नत्था, राधे, रामसेवक, सरजू भी दौड़कर मंदिर में आ गए और छोटू को पकड़ लिया। इसके बाद भी वह छूटकर भागने की कोशिश कर रहा था तो उसे उन लोगों ने रस्सी से पेड़ में बांध दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को कब्जे में लेकर थाने ले आई है। मामले में पुलिस छोटू उर्फ अतुल से पूछताछ कर रही है।

छोटू पहले भी चोरी के आरोप में जा चुका है जेल: 

संदना थानाध्यक्ष अवधेश यादव ने बताया, कैलाश आश्रम में घंटा काटते पकड़ा गया छोटू शातिर एंव अभ्यस्त चोर है। वह इससे पहले भी एक घर में चोरी के आरोप में पकड़ा जा चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया, शनिवार को आश्रम में पकड़े गए आरोपित छोटू के पास से कई घंटे व घंटा काटने वाले औजार बरामद हुए हैं। इसके विरुद्ध मंदिर के पुजारी सीताराम की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here