ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बाद एक टकराए 6 वाहन, 12 घायल

दनकौर। उत्तर प्रदेश में फरवरी में जनवरी जैसा कोहरा हो रहा है। नतीजा हादसे भी बढ़ गए हैं। शनिवार सुबह ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार छह वाहन आपस में टकरा गए। इनमें यात्री बस भी शामिल है। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा दनकौर थाना क्षेत्र में आगरा से नोएडा की तरफ से आते समय हुआ।

Advertisement

खड़े ट्रक के चलते टकराए वाहन

दरअसल, थाना दनकौर क्षेत्र अन्तर्गत एक ट्रक यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा की तरफ वाली लाइन में खड़ा था। इस दौरान पीछे से आ रही एक बस पीछे से ट्रक से टकरा गई। फिर पीछे से आ रही चार और गाड़ियां आपस में टकराईं। हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल व जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। घटनास्थल से वाहनों को चौकी फाॅर्मूला वन के परिसर में खड़ा कराया गया है।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस वे से हटाया गया।
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस वे से हटाया गया।

कई किमी तक लगा जाम

पुलिस के अनुसार, यह हादसा घने कोहरे व लो विजिबिलिटी के कारण हुआ है। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर कई किमी तक लंबा जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को एक्सप्रेस वे से हटाकर आवागमन बहाल किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here