लखनऊ: स्पा पार्लर में हो रहा था ये गंदा काम, पुलिस ने छापा मारकर 10 को पकड़ा

लखनऊ। यूपी पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पर लखनऊ में एक स्पा पार्लर पर छापा मारा। स्पा पार्लर के नजारे को देखकर पुलिस के होश उड़ गए। यहां महिलाओं के अलावा पुरुष भी थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

Advertisement

लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरी सेक्टर-12 स्थित अमाया द ब्यूटी सैलून स्पा पॉर्लर में पुलिस को सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली। स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पर शनिवार को एडीसीपी नार्थ प्राची सिंह के नेतृत्व में पुलिस छापा मारने पहुंची।

पुलिस को देखकर स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। पुलिस के भी होश उड़ जब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी देखा। पुलिस ने मौके से 10 महिलाओं को पकड़ लिया है। साथ ही कुछ युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। स्पा पार्लर से पकड़े गए सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here