उन्नाव में दलित लड़कियों की हुई थी हत्या, पुलिस ने दो लड़कों को किया गिरफ्तार

उन्नाव। बबुरहा गांव में दलित लड़कियों की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एक तरफा प्यार में इस घटना को अंजाम दिया गया है। तीनों लड़कियां दोनों आरोपी लड़कों को जानती थी। आरोपियों ने उन्हें गेहूं में रखने वाली दवा खिलाई थी। सूत्रों की मानें तो दोनों आरोपी बेहोशी हालत में संबंध बनाना चाहते थे। IG रेंज लक्ष्मी सिंह कुछ ही देर में पूरे प्रकरण का खुलासा करने वाली है।

Advertisement

रोशनी का कानपुर में चल रहा इलाज

बबुरहा गांव में 17 फरवरी की शाम काजल, कोमल और रोशनी संदेहास्पद परिस्थितियों में खेत में मिली थीं। काजल और कोमल की मौत हो गई है। रोशनी की हालत नाजुक है। उसका इलाज कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में चल रहा है। काजल के पिता ने घटना के 18 घंटे बाद गुरुवार को असोहा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पॉइजनिंग की पुष्टि हुई थी।

उन्नाव में थी हाथरस कांड जैसे बर्ताव की आशंका
प्रशासन ने मृत लड़कियों के अंतिम संस्कार के लिए गुरुवार की शाम JCB बुला लिया था। प्रशासन ने रात में ही शवों को दफन करने के लिए प्लान बनाया था। लेकिन इसका ग्रामीणों और सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। रात में जब पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिवार को सौंपा गया तो उन्होंने अगली सुबह तक के लिए अंतिम संस्कार टाल दिया।

तनाव को भांपते हुए आखिरकार प्रशासन ने बैकफुट पर आकर JCB गांव के बाहर खड़ी करा दी थी। बता दें कि हाथरस में एक युवती की मौत के बाद प्रशासन ने रात में ही उसका जबरन अंतिम संस्कार करा दिया था। गांव वालों को भी शक था कि यहां भी प्रशासन हाथरस जैसा बर्ताव कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here