यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटी तेज रफ्तार डबल डेकर बस, 6 यात्री जख्मी

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिले के दनकौर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर फर्रुखाबाद से गुरुग्राम जा रही डबल डेकर बस शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से कम से कम 6 यात्री घायल हो गए। बस में करीब 60 यात्री सवार थे।

Advertisement

दनकौर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

कैलाश अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज

यमुना एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 5-6 यात्रियों को हल्की चोटे आई हैं जिसमें 3 लोगों कों उपचार के लिए कैलाश हाॅस्पिटल ग्रेटर नोएडा भेजा गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। यातायात सामान्य रूप से चालू है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने JCB की मदद से बस को रोड से हटा दिया है और ट्रैफिक को बहाल कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here