चित्रकूटः पास्को में बंद कैदी ने जेल में फांसी लगा की आत्महत्या

चित्रकूट। जिला कारागार रगौली में देर रात एक बलात्कार के आरोप में बन्द कैदी ने शौचालय के अंदर गमछे से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के बाद से जेल में हड़कम्प मच गया।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम रामप्रकाश और कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक संतोष शुक्ला (51) पुत्र गुरु प्रसाद शुक्ला निवासी ग्राम छीबो थाना मऊ करीब एक माह पहले नाबालिक से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर जिला कारागार रगौली भेजा गया था।

गुरुवार देर रात संतोष शुक्ला ने शौचालय में गमछे से फाँसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली।कैदी की आत्महत्या की खबर से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

शुक्रवार को सदर एसडीएम रामप्रकाश ने कोतवाली पुलिस के साथ जिला कारागार पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।इसके बाद मृतक कैदी के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here