पीलीभीत में टहलने निकले डॉक्टर का श्मशान में लटका मिला शव

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सुबह टहलने निकले कथित डॉक्टर का शव श्मशान घाट में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Advertisement

कलीनगर तहसील के कस्बा माधोटांडा निवासी जय कुमार घोष का कस्बे में ही क्लीनिक है। रविवार सुबह रोज की तरह वह टहलने निकले थे। काफी देर तक घर पर न पहुंचने पर उनकी खोजबीन की गई। इस पर उनका शव गोमती उद्गम स्थल के पास शमशान घाट के अंदर रस्सी के फंदे पर लटका देखा गया। घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने के बाद थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक उत्तम सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। अचानक हुई घटना से परिजन अवाक रह गए। बता दें कि एक साल पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी ने खामियां मिलने पर क्लीनिक सीज किया था। दो माह पहले क्लिनिक खुल गया था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक उत्तम सिंह ने बताया शमशान घाट में फंदे पर लटके मिले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here