सीतापुर में मासूम से रेप, घर के बाहर से उठा ले गया आरोपी

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सात साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची पानी लेने गई थी, तभी आरोपी सुरजीत उसे उठाकर ले गया। खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया।

Advertisement

घटना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र की है। बच्ची का पिता खेत पर गया था। वह अकेली थी। घर के बाहर लगे नल से पानी लेने गई थी। तभी आरोपी उस पर नजर पड़ी। उसकी नीयत खराब हो गई। वह मासूम का मुंह दबाकर उसे उठाकर ले गया।

खेत पर ले जाकर किया दुष्कर्म
आरोपी युवक लड़की को खेत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। बच्ची जब होश में आई तो उसने परिजनों को आप बीती बताई।

पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई शिकायत
पीड़िता के पिता ने थाने में आरोपी सुरजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here