फिरोजाबाद। जिले में तैनात एक सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप सिपाही के दोस्त की पत्नी ने लगाया है। महिला का आरोप है कि सिपाही उसे मायके छोड़ने के लिए ले जा रहा था, रास्ते में उसने दुष्कर्म किया। इस पूरे मामले में महिला का पति भी शामिल है। वहीं, मामले को दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ये पूरा मामला खैरगढ़ थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, पीआरवी पर एक सिपाही मनोज तैनात था, जो गाड़ी चालक भी है। इसी गाड़ी पर एक अन्य सिपाही तैनात है, जिससे मनोज की गहरी दोस्ती है। पीड़िता के मुताबिक, उसके पति ने उसे मायके जाने के लिए सिपाही के साथ कार में भेज दिया। कार में महिला, उसका पति और मनोज था।
एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर में बताया कि खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में उसका पति गाड़ी से उतर गया। इसके बाद मनोज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसएसपी ने बताया ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पूरे मामले की छानबीन जारी है।