प्रियंका गांधी के सलाहकार संदीप सिंह और अजय कुमार लल्लू सहित कई कांग्रेसियों पर FIR

लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रियंका गांधी के सलाहकार संदीप सिंह, राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान, अल्पसंख्यक मौर्चे के शहर अध्यक्ष अनीश अख्तर और शोएब खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। यह एफआईआर हुसैनगंज कोतवाली में दर्ज कराई गई है। प्रदर्शन के दौरान हमला किए जाने को लेकर कांग्रेस से निष्कासित पदाधिकारी कोणार्क दीक्षित ने इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Advertisement

गुरुवार को पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष कोणार्क दीक्षित ने कांग्रेस के कई पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सुनील राय भी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा चुके हैं।

इन नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज
कांग्रेस से निष्कासित पूर्व उपाध्यक्ष कोणार्क दीक्षित ने गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के सलाहकार संदीप सिंह, अनीश अख्तर, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद तारिक और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हुसैनगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।

एफआईआर में कोणार्क दीक्षित ने इन सभी से अपनी जान को खतरा बताया है। खास तौर पर उन्होंने कहा है कि भविष्य में मेरे साथ कुछ भी होता है तो इसके लिए सीधे तौर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और प्रियंका गांधी के सलाहकार संदीप सिंह जिम्मेदार होंगे। कांग्रेसी नेताओं पर हुसैनगंज कोतवाली में दर्ज एफआइआर में धारा 147, 323, 504, 506 (A) और 153 लगाई गई हैं।

प्रियंका से नहीं मिलने देते संदीप
प्रियंका के सलाहकार संदीप सिंह पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष कोणार्क दीक्षित ने कहा कि मैं पिछले दो सालों से प्रियंका गांधी से मिलने का प्रयास कर रहा हूं, लेकिन संदीप की वजह से नहीं मिल पा रहा। उन्होंने कहा कि मैं प्रियंका गांधी से यह निवेदन करता हूं कि वे कार्यकर्ताओं की आवाज सुनें।

टिकट के नाम पर ले रहे हैं पैसा
कोणार्क दीक्षित ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कहा अजय कुमार लल्लू, संदीप सिंह और दिनेश सिंह दूसरे दलों से आए लोगों से टिकट के नाम पर पैसा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा दिनेश सिंह के दो पाले हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह लोग आज खुद को कांग्रेसी बता रहे हैं अगर उनका बैक ग्राउंड चेक किया जाए तो वह कभी कांग्रेसी नहीं रहे हैं। इसके बावजूद अब टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here