नए डीजीपी को अखिलेश ने इस अंदाज में दी बधाई, सरकार पर उठाए सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुखिया के तौर पर आईपीएस मुकुल गोयल ने डीजीपी का पदभार संभाल लिया है। पद संभालते ही डीजीपी मुकल गोयल ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को और भी अधिक सदृढ़ बनाने की बात कही। वहीं, नए डीजीपी का चार्ज संभालने के बाद कई श्रेष्ठ नेताओं ने आईपीएस मुकुल गोयल को बधाई दी।

Advertisement

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए डीजीपी मुकुल गोयल को बधाई दी। उन्होंने लिखा- आशा है उप्र में पुलिस का नया नेतृत्व अपनी प्रतिबद्धता जनता के प्रति दिखाएगा और अब तक के भाजपा काल मे पुलिस के द्वारा जिस प्रकार की नाइंसाफी आम जनता तथा विपछ के खिलाफ झूठे मुकदमो के रूप में हुई है उस प्रथा को खत्म करेगा।

 

उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के विश्वास का प्रतीक होना चाहिए। बता दें कि अखिलेश ने अपने इस ट्वीट में एक ओर जहां पुलिस की तारीफ की है, तो वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here