आगरा के सीनियर डॉक्टर लापता: पत्नी बोलीं- अपहरण हुआ, लोकेशन तलाश रही पुलिस

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सीनियर डॉक्टर के लापता होने का मामला समाने आया है। निजी नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर का रात 8:30 बजे से मोबाइल फोन स्विच ऑफ जा रहा है। डॉक्टर के लापता होने से पत्नी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। उन्होंने पति के अपहरण की आशंका जताई है।

Advertisement

यमुना पार में है विद्या नर्सिंग होम
मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का है। यहां के ट्रांस यमुना कालोनी फेस-2 स्थित विद्या नर्सिंग होम के संचालक डॉ. उमाकांत गुप्ता मंगलवार (13 जुलाई) की शाम को राउंड पर निकले थे। डॉक्टर की पत्नी डॉ. विद्या गुप्ता के मुताबिक, आम दिनों में वो 10 बजे तक राउंड से लौट आते थे।

मगर, मंगलवार को रात 11 बजे तक वापस नहीं लौटे। मोबाइल भी रात 8:30 बजे से स्विच ऑफ बता रहा है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। एत्माद्दौला थाने में डॉक्टर की गुमशुदगी की तहरीर दी गई है।

लास्ट लोकेशन सैंया में मिली, राजस्थान पुलिस से भी संपर्क
डॉक्टर के लापता होने की खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। डॉक्टर की अंतिम लोकेशन सैंया में मिली। इसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हो गई हैं। पुलिस ने सैंया में डेरा जमाया हुआ है। अपहरण की आंशका के चलते राजस्थान पुलिस से भी संपर्क किया गया है। पुलिस डॉक्टर के परिजनों से भी जानकारी कर रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here