राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार की रेस में यूपी के 91 टीचर, 26 और 27 जुलाई को होंगे ऑनलाइन इंटरव्यू

लखनऊ। राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के 91 शिक्षक रेस में हैं। आज और कल इन शिक्षकों के इंटरव्यू होंगे। उसके बाद पूरे यूपी से चुनिंदा शिक्षकों के नाम फाइनल किए जाएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पांच सितंबर को आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह में इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर दिया जाता है।

Advertisement

मेरठ-सहारनपुर मंडल से 14 शिक्षक चयनित
मेरठ मंडल में मेरठ से प्राथमिक विद्यालय रजपुरा की टीचर पुष्पा यादव, बागपत से शानू निगम, बुलंदशहर से श्वेता दीक्षित, नोएडा से आकांक्षा सक्सेना, गीता यादव और दीपशिखा, गाजियाबाद से मीना कुमारी, हापुड़ से भावना शर्मा, डॉ.सुमन रानी अग्रवाल व अरुणा कुमारी राजपूत को इंटरव्यू के लिए चुना गया है।

वहीं सहारनपुर मंडल में सहारनपुर से अनीता कुमारी व आशिया को चुना गया है। जबकि मुजफ्फरनगर से रीना सिंह और शामली से रश्मि रानी को चुना गया है।

कोरोना के चलते पिछले साल यानी 2020 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार ऑनलाइन दिए गए थे।
कोरोना के चलते पिछले साल यानी 2020 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार ऑनलाइन दिए गए थे।

26 और 27 जुलाई को होगा ऑनलाइन इंटरव्यू
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव इस चयन कमेटी के अध्यक्ष होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक और बेसिक शिक्षा निदेशक इसके सदस्य सचिव होंगे। कमेटी में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा, एनसीईआरटी की प्रोफेसर डॉ. शिखा वैध और राज्य शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक को सदस्य के रूप में रखा गया है। यह कमेटी 26 और 27 जुलाई को 91 शिक्षकों के ऑनलाइन इंटरव्यू लेगी। प्रत्येक शिक्षक को अपनी उपलब्धियों के बारे में बताने के लिए पांच मिनट का समय दिया गया है।

10 जुलाई तक लिए गए थे आवेदन
राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। चयन समिति ने आवेदनों की स्क्रीनिंग करते हुए राज्य चयन समिति के समक्ष चुनिंदा नाम भेजे। अब इन शिक्षकों के इंटरव्यू होंगे। राज्य समिति इसमें से कुछ नाम ही पुरस्कार के लिए फाइनल करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here