अखिलेश ने दिया योगी के आरोप का जवाब, विदेश से क्या-क्या सीख कर आया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस को लड़ाई में दिखाना भाजपा की रणनीति है। कांग्रेस के साथ उनकी कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। उन्होंने कहा कि देश का कानून जीप के टायरों के नीचे रौंदा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विदेश यात्रा करने आरोप पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम जब विदेश यात्रा गए तो कुछ न कुछ सीख कर आए। जर्मनी गए। वहां एक्सप्रेसवे देखा। हमने उत्तर प्रदेश में उसी तरह आगरा एक्सप्रेसवे वे बनवाया। लंदन की नदी देखी। यहां लखनऊ में रिवर फ्रंट बनवाया।

Advertisement

एक्सप्रेस वे सहित अन्य बड़े कार्य वहां की स्थिति देखने के बाद ही तय किए गए थे। मुख्यमंत्री भी कई बार विदेश जा चुके हैं लेकिन लौटने के बाद यूपी के लिए कुछ नहीं किया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या की गई है। इसके बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे। उन्हें सम्मन नहीं गुलदस्ते भेंट किए जा रहे हैं। इस मामले की जांच में जानबूझ कर देरी की जा रही है ताकि किसानो को इंसाफ न मिल सके। उत्तर प्रदेश में जंगलराज चल रहा है।

अगले साल विधानसभा चुनाव में  भाजपा का सफाया तय है।  कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की प्रदेश में सक्रियता के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह भाजपा की योजना का हिस्सा है कि वह कांग्रेस को लड़ाई में दिखाए। हमारा किसी से कंपटीशन नहीं है। प्रदेश में होने वाली हर घटना में समाजवादी लोग मदद में आगे रहते हैं।   वह भी आधी आधी रात पीड़ितों से मिलते हैं और उनकी मदद कराते हैं लेकिन इसमें किसी से कोई कंप्टीशन नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here