बांग्लादेशी डकैतों से पुलिस की मुठभेड़, लखनऊ में पुलिस पर ताबड़तोड़ फायर

लखनऊ। राजधानी पुलिस के हाथ रविवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। चिनहट थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए, जबकि उनके एक साथी को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। हालांकि 5-6 बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पुलिस के मुताबिक यह बांग्लादेशी डकैतों का गिरोह है।

Advertisement

फायरिंग में एक सिपाही के हाथ में गोली लगी है। सिपाही और दोनों डकैतों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक यह गैंग बांग्लादेश से आता था और डकैती की वारदात को अंजाम देकर फिर वापस लौट जाता था।

पुलिस की गोली से घायल बांग्लादेशी डकैत।
पुलिस की गोली से घायल बांग्लादेशी डकैत।

DCP पूर्वी संजीव सुमन ने बताया कि बाराबंकी सीमा से सटे चिनहट के मल्हौर में बदमाशों को डकैती की योजना बनाकर आने की सूचना मिली थी। रात करीब एक बजे पुलिस टीम मल्हौर पहुंची तो बाइक सवार 8-10 बदमाश नजर आए। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस टीम ने जवाबी फायर किया। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। इसी बीच बाकी बदमाश भागने लगे, जिसमें से एक को टीम ने दौड़ाकर दबोच लिया।

हमले में सिपाही रिंकू के हाथ मे गोली लग गई। हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। DCP ने बताया कि घायल बदमाशों के नाम रुबईल और अलमिन है। उनका पकड़ा गया साथी रुबेल है। सभी बांग्लादेश के रहने वाले हैं।

गोमतीनगर में डकैती का कर चुके थे प्रयास

एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम।
एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम।

DCP ने बताया कि इसी गिरोह के बदमाशों ने 8 अक्टूबर को गोमतीनगर में डकैती का प्रयास किया था। हथियारबंद करीब 8 बदमाश एक मकान में घुसे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो तत्काल फोर्स मौके पर पहुंच गई। हालांकि, पुलिस की आहट पाकर बदमाश बिना वारदात को अंजाम दिए भाग निकले थे। तभी से पुलिस इन पर निगाह रख रही थी। उन्होंने बताया कि बदमाशों के ठिकाने का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही पूरा गिरोह पकड़ लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here