मंच पर सीएम को दिया गया गदा, सोने की समझकर वापस किया, बाद में…

भदोही। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भदोही के ज्ञानपुर में 11.40 बजे पहुंचे। उनके साथ मंच पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद हैं। सीएम ने भदोही में 373 करोड़ की 74 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने एक गदा भेंट की, लेकिन सीएम ने उस गदा को सोने का समझ कर उनको वापस कर दिया। जिसके बाद वो गदा प्रदेश अध्यक्ष को दी गई। हलांकि बाद में पता चला कि वो गदा पीतल की है।

बीबी का चेहरा देखकर किसान दो रोटी ज्यादा खाते हैं

जनता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रत देव सिंह ने कहा कि सपा सरकार में गुंडे राज करते थे, लेकिन योगी सरकार में गाड़ी पलट जाती है। हमारी सरकार में गुंडों की खैर नहीं है। सभी गुंडे जेल में हैं। योगी सरकार में किसानों को अच्छी बिजली मिल रही है। किसान जब घर जाता है, तो बिजली की रोशनी में बीबी का चेहरा देखकर दो रोटी अधिक खाता है। वोट के समय जाती पैसा देखकर नहीं विकास देखकर वोट किया जाता है। आपके पास एक राष्ट्र भक्त और ईमानदार नेतृत्व है।

हमारे लिए प्रदेश ही हमारा परिवार है

सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर आगे नहीं बढ़ने देंगे। पिछली सरकारों का केवल अपना परिवार ही प्रदेश होता था, लेकिन हमारी सरकार में जनता ही हमारा परिवार और प्रदेश है। हम सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास की नियत के साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यूपी में पहले योजनाएं राजनीति के अपराधी करण की भेंट चढ़ जाती थी। प्रदेश में भाजपा सरकार ने सभी क्षेत्रों में विकास किया। भदोही आज एक्सपोर्ट का हब बन रहा है। रोजगार बढ़ रहा है। यहां के विकास में बड़ी बाधा राजनीति में अपराधी करण था, लेकिन आज राजनीति से अपराधियों को बेदखल किया जा रहा है।

भदोही में 10 लाख 60 हजार 583 लोगों को सरकार ने योजनाओं से लाभनभित किया है। कांग्रेस, सपा और बसपा ने अपराधियों का विकास और अपने परिवार का विकास किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here