भाजपा ने ट्विटर पर चलाया नया अभियान ‘फेरोत एलो ममता’

कोलकाता। आखिरकार एक पखवाड़े बाद मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मीडिया से मुखातिब हुईं। अब इसे लेकर भी भारतीय जनता पार्टी ने नया अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी ने ट्विटर पर ‘फेरोत एलो ममता’ यानी वापस लौटी ममता अभियान चलाना शुरू कर दिया है।
भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसे लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि भारी दबाव के बाद आखिरकार ममता बनर्जी को मीडिया के सामने आना ही पड़ा। उम्मीद है स्वास्थ्य संगठनों और डॉक्टर्स फोरम की ओर से जताई गई चिंता को वह संबोधित करेंगी। इसके अलावा प्रवासी मजदूरों, छात्रों की समस्याएं भी सुलझाएंगी, कोरोना संक्रमण से संबंधित सटीक आंकड़ा पेश करेंगी और राज्य में कानून व्यवस्था की बदहाली को भी दुरुस्त करेंगी।
यहां दिन प्रतिदिन कानून व्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है। उल्लेखनीय है कि कई दिनों से ममता मीडिया के सामने नहीं आई थीं जिसके बाद भाजपा ने कई अभियान चलाए थे। इसमें मूल रूप से ‘डर गई हैं ममता’ और ‘ममता मिसिंग’ अभियान सोशल साइट पर खूब चला था। अब जब सीएम लौटी हैं तो भाजपा ने यह नया अभियान शुरू किया है।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here