पैसे के लेनदेन में प्रेमी ने की थी महिला की गला दबाकर हत्या, गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना अंतर्गत जनता फ्लैट के स्वर्णनगरी में एक महिला का शव बरामद होने की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने गुरुवार को महिला के प्रेमी को  गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त तृतीय राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को जनता फ्लैट के स्वर्णनगरी के एक फ्लैट से एक महिला का शव बरामद किया गया था। फ्लैट बंद था शव पुराना होने के कारण सड़ चुका था। फ्लैट से काफी बदबू आ रही थी। बदबू आने की सूचना वहां का गार्ड हरिनारायण ने पुलिस को दी थी। मृतका की पहचान पिंकी कुमारी (32 वर्ष) के रूप में हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दिया।

Advertisement
 राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि मृतक पिंकी कुमारी सुमित उर्फ सौरभ के साथ रिलेशनशिप में रहती थीं दोनों में पैसे की लेने-देन के चलते आए दिन लड़ाई होती रहती थी। इसी बात पर सुमित उर्फ सौरभ ने पिंकी को गला दबाकर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि मूलतः फरीदाबाद निवासी सुमित उर्फ सौरभ को बुधवार को चुहरपुर अंडरबाईपास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के पास से मृतका की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। उस न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here