मुजफ्फरनगर। पुलिस ने फर्जी मीडिया कार्ड लेकर प्रशासन व आम लोगों पर रोग गालिब करने वाले पांच फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों को प्रेस कार्ड जारी करने वाला छठा आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि नई मंडी निवासी सत्येंद्र सैनी, चंद्रभान, सुरेंद्र, प्रवेश तथा शहर कोतवाली निवासी सलमान फर्जी मीडिया कार्ड लेकर लाॅकडाउन का उल्लंघन करते पाए गए थे।
इन सभी पांच लोगों को धारा 420 तथा आपदा कानून के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इन पांचों तथाकथित पत्रकारों को दिल्ली क्राइम एवं भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के नाम से प्रेस कार्ड जारी करने वाले प्रेम नारायण के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दी जा रही है। एसएसपी ने बताया कि फर्जी पत्रकारों को पकड़ने का अभियान जारी रहेगा। इससे पहले भी मुजफ्फरनगर में कई पत्रकार पकड़े जा चुके हैं।
Advertisement













