एटा: मोटरसाइकिल सवार दो महिलाओं को बेकाबू ट्रक ने रौंदा

एटा। जिला मुख्यालय के पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक पर रविवार की सुबह एक बेकाबू ट्रक ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में मोटर साइकिल सवार दो महिलाओं की मौत हो गयी है। युवक गंभीर रुप से घायल है। सकीट रोड स्थित ब्रजविहार कॉलोनी निवासी ब्रजेश दीक्षित की 53 वर्षीय पत्नी शशिकांत अपनी बहन 40 वर्षीय नीलम पाठक और उसके पति अखिलेश पाठक की मोटर साइकिल पर बैठकर अपने शहर में ही रहने वाले एक सम्बन्धी से मिलने जा रहे थे।
रविवार की सुबह करीब आठ बजे यह लोग घर से निकले और पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक के पास समीप पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। इससे मोटर साइकिल पर बैठी दो महिलायें सड़क पर गिरी और ट्रक के पहिये के नीचे आ जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। अखिलेश घायल हो गये। वारदात के बाद चालक भागने लगा तो भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
कोतवाली नगर प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है। जबकि दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here