लखनऊ में कारोबारी ने पत्नी-बेटी संग जहर खाकर किया सुसाइड

लखनऊ में कपड़ा कारोबारी ने पत्नी और 16 साल की बेटी के साथ जहर खाकर जान दे दी। सोमवार सुबह तीनों फ्लैट में बेहोश मिले। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। घटना का पता उस वक्त चला जब हालत बिगड़ने पर बेटी ने बड़ी मां को फोन किया और घटना की जानकारी दी।

Advertisement

इसके बाद बच्ची के बड़े पिता ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को फ्लैट से सुसाइड नोट और टूटी हुईं चूड़ियां मिली हैं।

सुसाइड नोट लिखा है- हम कर्ज से परेशान हैं। बैंक से लोन लिया था, जिसे चुका नहीं पा रहे। लोन बढ़ता ही जा रहा है। हमारे पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। पूरा मामला चौक इलाके के अशरफाबाद क्षेत्र का है।

मृतकों की पहचान शोभित रस्तोगी (48), उनकी पत्नी शुचिता (45) और बेटी ख्याति (16) के रूप में हुई है। शुभम रस्तोगी की राजाजीपुरम में जुगल फैशन पॉइंट के नाम से कपड़े की दुकान है।

शोभित की बेटी ने बड़ी मां को फोन करके बताया- तीनों की तबीयत खराब है।
शोभित की बेटी ने बड़ी मां को फोन करके बताया- तीनों की तबीयत खराब है।

बेटी ने बड़ी मम्मी को फोन कर बुलाया

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक शोभित के बड़े भाई शेखर ने सुबह 5 बजे पुलिस को फोन किया। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई की बेटी ने उनकी पत्नी तृप्ति को फोन किया था। उसने बताया कि मम्मी-पापा की तबीयत ठीक नहीं है, आप लोग जल्दी से आ जाइए।

शेखर ने पुलिस से कहा कि उन्हें लगता है तीनों ने कुछ खा लिया है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। देखा तो तीनों बेहोश पड़े हुए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अब घटना स्थल की 3 तस्वीरें-

पुलिस को कारोबारी के घर में टूटी चूड़ियां पड़ी हुई मिलीं।
पुलिस को कारोबारी के घर में टूटी चूड़ियां पड़ी हुई मिलीं।
फोरेंसिक टीम को घर में कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली है। कारोबारी के भाई-भाभी से पूछताछ की जा रही है।
फोरेंसिक टीम को घर में कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली है। कारोबारी के भाई-भाभी से पूछताछ की जा रही है।
घर में पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच-पड़ताल कर रही है।
घर में पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच-पड़ताल कर रही है।

पुलिस को शक- प्लान करके साथ में सुसाइड किया

घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची। टीम को घर में ताजा खोली हुई कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली है, जिसे टीम ने कब्जे में ले लिया। पुलिस को शक है कि प्लान करके तीनों ने सुसाइड किया। शोभित की भाभी को बेटी ने पहले फोन किया। उसके बाद जब वे लोग घर आए तो दरवाजा अंदर से बंद था।

बड़ी मां ने भतीजी को फोन किया तो बोली कि हम बाहर नहीं आ पाएंगे। आपको जो चाबी आपके पास है उससे खोलकर आ जाइए। इतना कहते ही फोन कट गया। इसके बाद शोभित के भाई-भाभी ने वह चाबी मंगवाई जो शोभित ने एक दिन पहले दी थी। उसने कहा था कि बाहर जाना है। अगर जरूरत पड़े तो घर खोल सकते हैं।

मृतक शोभित रस्तोगी की भाभी तृप्ति ने बताया कि हम उनकी बेटी के बताने पर घर आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। हमारे पास चाबी थी।
मृतक शोभित रस्तोगी की भाभी तृप्ति ने बताया कि हम उनकी बेटी के बताने पर घर आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। हमारे पास चाबी थी।

जेठानी बोली- कभी कोई परेशानी नहीं बताई शुचिता की जेठानी तृप्ति ने बताया- न देवरानी और न ही कभी देवर ने कोई भी परेशानी नहीं बताई। देवरानी से बुधवार को फोन पर बात हुई थी। वह मुझसे भीमशाह दर्शन के लिए जाने के लिए कह रही थी।

मेरी बेटी के 7 जुलाई से पेपर होने की वजह से मैंने कहा आप लोग घूम आओ। अभी हम नहीं जा पाएंगे। कल हम लोग देवर की दुकान भी गए थे। किसी तरह की कोई भी परेशानी होती तो उन्हें हमसे बताना चाहिए था। उन्होंने केवल हमें घर की चाबी दी।

आज सवेरे सुसाइड की खबर सुनकर देवर की दुकान में काम करने वाले वर्कर भी अभी घर आए थे। उन्होंने भी कहा कि भाभी ये (शोभित) तो कल भी दुकान में अच्छे से बोल रहे थे। किसी को भी ऐसा नहीं लगा कि उनके दिमाग में ऐसा कुछ चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here