राधिका हत्याकांड में नया मोड़, दोस्त हिमांशिका से पूछताछ करेगी पुलिस

 गुरुग्राम। नेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (Radhika Yadav Murder) की पिता द्वारा चार गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में उनकी दोस्त हिमांशिका द्वारा जारी किए गए दो वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लिया है।

Advertisement
ADVERTISEMENT

Jagran2

अब पुलिस उन्हें नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएगी। हिमांशिका ने दूसरे वीडियो में यह दावा किया था कि पिता तीन दिन से हत्या की साजिश रच रहे थे। पुलिस इसी दावों को लेकर पूछताछ करेगी।

राधिका यादव की हत्या पर क्या बोले गांव वाले?

दस जुलाई की सुबह सेक्टर 57 स्थित घर में पिता दीपक यादव ने बेटी राधिका यादव की उस समय चार गोलियां मारकर हत्या कर दी थी, जब वह किचन में घर के लाेगों के लिए खाना बना रही थीं।

पिता ने इस हत्या के पीछे उसे गांववालों द्वारा बेटी की कमाई खाने और गिरा हुआ बाप का ताना मिलने की वजह बताई थी। हालांकि, हत्या का यह कारण किसी के भी गले नहीं उतरा।

हिमांशिका के दूसरे वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

सोशल मीडिया पर राधिका की हत्या को लेकर तरह-तरह की बातें कहीं गईं। कयास लगाए गए। इस बीच राधिका की दोस्त हिमांशिका ने अपने इंस्टाग्राम पर शनिवार और रविवार दो दिनों के दौरान दो वीडियो जारी किए।

जहां हिमांशिका ने पहले वीडियो में कहा था कि राधिका आजाद खयाल वाली थीं। वह खुलकर जीना चाहती थीं, लेकिन उन पर घर में बंदिशें थीं। रोक-टोक होती थी। इससे उन्हें घुटन होती थी। दावा किया कि इस बात की जानकारी राधिका ने उन्हें पहले दी थी।

जहां हिमांशिका ने पहले वीडियो में कहा था कि राधिका आजाद खयाल वाली थीं। वह खुलकर जीना चाहती थीं, लेकिन उन पर घर में बंदिशें थीं। रोक-टोक होती थी। इससे उन्हें घुटन होती थी। दावा किया कि इस बात की जानकारी राधिका ने उन्हें पहले दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here